समाचार

राजीव डोगरा भारतेंदु सम्मान से सम्मानित

भाषा अध्यापक राजीव डोगरा को मिला भारतेंदु सम्मान साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के गीतशाला मंच के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें राजीव डोगरा को उनकी प्रस्तुति के लिए भारतेंदु सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको यह समान संस्था के अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र,संयोजिका सरोज ठाकुर तथा साहित्यालंकारक नवल सिंह किशोर के द्वारा दिया गया।सम्मान मिलने पर उनके पिता हंसराज माता सरोज कुमारी और बड़े भाई पीएचडी शोधकर्ता अमित डोगरा तथा स्कूल के मुख्याध्यापक महेंद्र सिंह,रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी,कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव को ढेरों शुभकामनाएं दी।