कविता

कोरोना महामारी,  पीड़ित है दुनियां सारी

काल के इस हाल पर
गंभीर इक सवाल है,
आखिर, क्यों महामारी से
दुनियां हुई आज इतनी बेहाल है.?
क्या…?
कुछेक महाशक्ति राष्ट्रों के
वैज्ञानिक दुष्परिणाम का यह महापाप है,
या,
इंसान द्वारा इंसानियत खो देने पर
फलित होता यह अभिषाप है.?
इन प्रश्नों के जंजाल में
फंसा आज सारा ही संसार है,
क्योंकि…
कोरोना वायरस के संक्रमण का
मिलता न अभी तक कोई पारावार है।
कहते हैं,
स्वार्थ अर स्वविकास की दौड़ में
बन जाता मानव जब भी अंधा,
तो…
प्रकृति अर जीव रक्षा के बदले
अवैध हनन तब बन जाता है धंधा।
फिर,
इस अन्याय अर अनाचार के खिलाफ….
दैव-दोष अर प्रकृति-प्रकोप
प्राणी मात्र को है झेलना पड़ता,
और…
कालचक्र के न्यायदण्ड से
समय-समय पर दुःख भी भोगना पड़ता।
काल के इस हाल पर
आज मिलता यही इक जवाब है,
मानवीयता को भूल जाने पर
हो जाता मानव का ऐसा ही हाल है।
अब दिखता हमें
यही इसका सही प्रायश्चित,
कि…
कोई भी प्राणी
ना हो अब हम से कभी पीड़ित।
संक्रमण से बचाव का
तत्काल लगता यही इक उपाय है,
कि…
सावधानीपूर्वक घर में ही रहेंगे तो…
मिल पायेगा तभी जीवन रक्षा का सहाय है।
कोरोनावायरस के प्रकोप से
इंसान बन गया है आज असहाय,
इसलिए…
सतर्कता बरतें अर जागरूक रहें
यही तो है हमारे राष्ट्र नायकों की राय।
स्वयं की रक्षा अर अपनों की सुरक्षा
प्रयास होगा यह सबसे अच्छा,
एकांतवास अर पृथक निवास
समझें उपाय यही अब सबसे अच्छा।
कोरोना है इक ऐसी महामारी
लड़ रही आज जिससे दुनियां सारी,
इसलिए…
अब जल्द ही है कोरोना वायरस के;
इस दुनियां से दूर भागने की है बारी।
और अंत में…
करबद्ध होकर करते रहें हम
ईश से यही इक प्रार्थना,
विश्व मानव रहे सुरक्षित
साकार हो यह सद्कामना; साकार हो यह सद्कामना।।
— शम्भु प्रसाद भट्ट ‘स्नेहिल’

शम्भु प्रसाद भट्ट 'स्नेहिल’

माता/पिता का नामः- स्व. श्रीमति सुभागा देवी/स्व. श्री केशवानन्द भट्ट जन्मतिथि/स्थानः-21 प्र0 आषाढ़, विक्रमीसंवत् 2018, ग्राम/पोस्ट-भट्टवाड़ी, (अगस्त्यमुनी), रूद्रप्रयाग, उत्तराखण्ड शिक्षाः-कला एवं विधि स्नातक, प्रशिक्षु कर्मकाण्ड ज्योतिषी रचनाऐंः-क. प्रकाशितःः- 01-भावना सिन्धु, 02-श्रीकार्तिकेय दर्शन 03-सोनाली बनाम सोने का गहना, ख. प्रकाशनार्थः- 01-स्वर्ण-सौन्दर्य, 02-गढ़वाल के पावन तीर्थ-पंचकेदार, आदि-आदि। ग. .विभिन्न क्षेत्रीय, राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की पत्र/पत्रिकाओं, पुस्तकों में लेख/रचनाऐं सतत प्रकाशित। सम्मानः-सरकारी/गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा क्षेत्रीय, राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के तीन दर्जन भर से भी अधिक सम्मानोपाधियों/अलंकरणों से अलंकृत। सम्प्रतिः-राजकीय सेवा/विभिन्न विभागीय संवर्गीय संघों तथा सामाजिक संगठनों व समितियों में अहम् भूमिका पत्र व्यवहार का पताः-स्नेहिल साहित्य सदन, निकटः आंचल दुग्ध डैरी-उफल्डा, श्रीनगर, (जिला- पौड़ी), उत्तराखण्ड, डाक पिन कोड- 246401 मो.नं. 09760370593 ईमेल spbsnehill@gmail.com