कविता

शब्द क्या है

शब्द सत्य है,
नहीं शब्द असत्य है

शब्द भूत-भविष्य है,
नहीं शब्द वर्तमान है

शब्द मैं-तुम है,
नहीं शब्द हम हैं

शब्द मेरा-तुम्हारा है,
नहीं शब्द हमारा है

शब्द हमारे हैं,
नहीं शब्द पराए हैं

शब्द समय है,
नहीं शब्द समय से परे है

शब्द जड़ है,
नहीं शब्द चैतन्य है

शब्द नश्वर है,
नहीं शब्द अमर है

शब्द आज है,
नहीं शब्द इतिहास है

शब्द विष है,
नहीं शब्द औषधि है

शब्द मीरा की पदावली है
शब्द टैगोर की गीतांजलि है
शब्द दिनकर की रश्मिरथी
शब्द ही मैथिली की पंचवटी है
शब्द ही घायल करता बाण है
शब्द ही जीवन का सार है
शब्द बिन निःशब्द संसार है।।

प्रो.वंदना जोशी

प्रो. वन्दना जोशी

प्रोफेसर पत्रकारिता अनुभव -10 वर्ष शैक्षणिक अनुभव- 10 वर्ष शैक्षणिक योग्यता- एम.कॉम., एम.ए. एम.सी., एम.एस. डब्ल्यू., एम.फील.,बी.एड., पी.जी.डी. सी.ए.