कविता

नारी का करो सम्मान

नारी का करो सम्मान,
नारी होती सबसे महान।
नारी भारत देश की शान,
नारी करती सबका सम्मान।

नारी भारत की शान है,
मेरा भारत सबसे महान है।
नारी से जग संसार है,
नारी से ही विश्व कल्याण है।

नारी में धरती सा गुमान है,
नारी में आसमान से ज्ञान है।
नारी में सूरज सा कमान है,
नारी तू शीतल चंद्रमा समान है।

नारी से जग निर्माण है,
नारी से घर मे सम्मान है।
नारी से राष्ट्र निर्माण है ,
नारी से समाज मे विवेक ज्ञान है।
नारी का तुम करो सम्मान है

नारी हिमालय सी धैर्यवान है,
गंगा सी प्लावित धारवान है।
नारी में समाहित अमर ग्रंथ ज्ञानहै
रामायण गीता करती  गुणगान है
नारी का करो सब सम्मान है

नारी स्वर्णिम देश की पहचान है
उत्कर्षमयी देश की शान है।
नारी शुभ्र क्षीर सौंदर्य की खान है
जिसकी गूंगे मधुमय गान है।
नारी का सब करो सम्मान है।

— उषा साहू

उषा साहू

जिला- बलौदाबाजार राज्य-छत्तीसगढ़ मो 8236060630