समाचार

सलिल सरोज सम्मानित होंगे

साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘गुफ्तगू’ हिन्दी त्रैमासिक पत्रिका ने जय विजय के रचनाकार सलिल सरोज को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए ‘बेकल उत्साही सम्मान’ से सम्मानित करने का निर्णय किया है। यह सम्मान उनको आगामी 20 दिसम्बर को प्रयागराज में हिन्दुस्तानी एकैडमी में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।