समाचार

देशभर के 36 कलमकार हुए सम्मानित 

फतेहाबाद |  जनपद आगरा, तहसील फतेहाबाद की साहित्यिक संस्था – ब्रजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी ने देश भर के 36 साहित्यकारों, कलाकारों, पत्रकारों, शिक्षाविदों व समाजसेवियों का सम्मान किया | प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर्ताओं को ₹200 कीमत का सत साहित्य, प्रशस्ति पत्र व संस्था सदस्यता परिचय पत्र सहित पंजीकृत डाक / कोरियर से प्रेषित किया गया है | बाकी अन्य सभी सम्मानित सहभागियों को प्रशस्ति पत्र, संस्था सदस्यता परिचय पत्र प्रेषित किये  गये | यह कार्यक्रम मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर आयोजित किया गया और वर्ष 2021 का यह प्रथम कार्यक्रम है | अगला कार्यक्रम होली पर्व के पावन अवसर पर आयोजित किया जायेगा |
  कार्यक्रम की विशेष सफलता का श्रेय ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय व वीर एकलव्य सेवा समिति को जाता है | संस्था अध्यक्ष – मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य पुस्तक संस्कृति को जिंदा रखना व राष्ट्रभाषा हिंदी की सेवा करने का है | और हम इसी उद्देश्य को लेकर मां भारती की सेवा में लगे हुए हैं |