पद्य साहित्यपर्यावरण

पर्यावरण प्रहरी है डॉ.कुँवर सुखदेव निषाद

पर्यावरण प्रहरी है डॉ.कुँवर सुखदेव निषाद

………………………………………………………..

 

कहने में और करने में जमीन आसमान जैसा फर्क होता है | लोग सोशल मीडिया पर चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं, कि वृक्षारोपण करो ! लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कहीं वृक्षारोपण करता नहीं दिखाई दे रहा हैं | आज देश में कोरोना महामारी के कारण देश के कोने-कोने में ऑक्सीजन की कमी दिखाई दे रही है | हालात ऐसे हैं कि इंसान को सांस लेने के लिए वेंटिलेटर का सहारा लेना पड़ रहा है | अगर हमारे देश में ज्यादा वृक्ष,वनों की कटाई ना हुई होती तो शायद आज ये नौबत न देखने को मिलती |

बात करते हैं एक पर्यावरण प्रहरी डॉ. सुखदेव निषाद जी की, उन्होंने एक ऐसी मुहिम चलाई है, जिससे वृक्षारोपण ज्यादा से ज्यादा हो सके | उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया है | उनका जन्म अवतरण “5 जून को है | अगर उनके जन्म अवतरण पर उनके पास कोई भी वृक्षारोपण करके उनको पौधे के साथ फोटो भेजने पर 1001 रुपए का सम्मान के रूप में देकर सम्मानित करेंगे |भले ही लोग 1001 रुपए ना ले | लेकिन इस मुहिम से देश के सभी मनुष्य सोशल मीडिया के माध्यम से वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होंगे |
डॉ. सुखदेव निषाद जी की तरह आज देश का हर नागरिक इस तरह मुहिम या लोगों को जागरूक करें | तो मैं आशा करता हूं कि देश में कोई भी बीमारी नहीं पनपेगी |

देश के सभी नागरिकों से विनम्र आग्रह करता हूं , कि रोज नहीं कम से कम 5 जून को पर्यावरण दिवस के रूप में जितने आपके परिवार में सदस्य हैं , उतने पौधे लगाएं! तो आपके आसपास स्वच्छ वातावरण होने के साथ-साथ हमारा पर्यावरण शुद्ध हो जाएगा | एक पेड़ की कीमत एक इंसान की जिंदगी के समान है |

आखिर पर्यावरण बचाना बचना ज़रूरी है…………….

अवधेश कुमार निषाद मझवार
ग्राम पूठपुरा पोस्ट उझावली
फतेहाबाद आगरा उ. प्र.-283111
Mob.8057338804

 

अवधेश कुमार निषाद मझवार

ग्राम पूठपुरा पोस्ट उझावली फतेहाबाद आगरा(उत्तर प्रदेश) M-.8057338804