समाचार

ज्ञानोत्कर्ष अकादमी ने भारत देश के विभिन्न प्रांतों से 15 रत्नों को सम्मानित किया

भारत की एकमात्र निःशुल्क, निःस्वार्थ संस्था “ज्ञानोत्कर्ष अकादमी, बिहार, भारत” के द्वारा साल 2021 के लिए विभिन्न क्षेत्रों मे विख्यात भारत के 15 साहित्यिक रत्नों को सम्मानित किया! जिसमें कुल 28 साहित्यकारो द्वारा विभिन्न क्षेत्रों मे लिखित पुस्तक भेज नामांकन दाखिल कराया! जिसमे संस्था की कार्यकारणी समिति के द्वारा सभी विषयों की गहन जांच  के पश्चात् कुल 15 साहित्यकारो की कृतियों के सम्मान के लिए चुनाव किया गया ! जिसमे कविता, कहानी, शिक्षा, कलाकृति, निबंध, पत्रकारिता के लिए भारत के प्रसिध्द साहित्यकार, पत्रकार, शिक्षकों का चुनाव किया गया ! चुनाव संस्था की वरिष्ठ साहित्यकार ममता गिनोड़िया की अध्यक्षता मे शायरा प्रिया सिंह, गरिमा विनित भाटिया, स्तुति झा, दीपाली सोढ़ी की गहन जांच के उपरांत घोषणा की गयी ! कार्यकारिणी के चयन के उपरांत निम्न साहित्यकारो का चयन किया गया जिसमें –
शिक्षा के क्षेत्र मे – “स्वामी सहजानन्द सरस्वती शिक्षा रत्न सम्मान- 2021”
1.डॉक्टर अनामिका रोहिल्ला(दिल्ली) – समकालीन साहित्य मे शिक्षा की अवधारणा
2. डॉक्टर सुनीता तिवारी(राजस्थान) – समावेशी शिक्षा एव अध्यापकों की अनुभूति
कविता के क्षेत्र मे- “महर्षि वाल्मिकी कविता रत्न सम्मान- 2021”
1.अनुजा मनु (लखनऊ) – अनकहे लम्हे
3. डॉक्टर शिवा(अंबाला, हरियाणा) – सम भाव
3. प्रिति चौधरी ‘मनोरमा'(बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) – यादों के तरु
4.मीनाक्षी भसीन(दिल्ली)- शब्दों के पंख
कहानी के क्षेत्र मे – “मुंशी प्रेमचंद कहानी रत्न सम्मान- 2021”
1.क्षमा राव (महाराष्ट्र)- forever
2. लक्ष्मी रुपल(पंजाब)- मोहे बिटिया दिजै
3. प्रीति  कुमारी(दिल्ली) – मेरे सपनें हुए सच
पत्रकारिता के क्षेत्र मे – “राजाराम मोहन राय पत्रकारिता रत्न सम्मान-2021” वीना आडवाणी”तन्वी”(महाराष्ट्र)
लेख /निबंधकार के लिए- “भारतेंदु हरिश्चंद्र लेख रत्न सम्मान- 2021”
1.डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव(लखनऊ ) – लेख अंजली
2.डॉक्टर राजलक्ष्मी कृष्णन(चैन्नई) – दक्षिण के तट
विज्ञान के क्षेत्र मे – “गुणाकर मूले विज्ञान रत्न सम्मान- 2021”
गौरी शंकर वैश्य(लखनऊ) – बाल विज्ञान कविताएं
इतिहास के क्षेत्र मे – “आचार्य रामचंद्र शुक्ल साहित्य इतिहास रत्न सम्मान – 2021”
मेघना राय (वाराणसी) – मतिराम के रसराज का आलोचनात्मक अध्ययन
कैनवास कलाकृति के क्षेत्र मे- “अमृता शेरगिल कलाकृति रत्न सम्मान- 2021” बुलंदशहर की कल्पना चौधरी
के लिए चुना गया ! और “ज्ञानोत्कर्ष अकादमी रत्न सम्मान – 2021” के लिए
1.डॉक्टर माया शुक्ला(काव्य माला), भोपाल
2.डॉक्टर राधा वाल्मीकि(फुर्सत के लम्हे), उत्तराखंड
3.अर्चना शर्मा(एक पहल), सिलिगुड़ी
4.आशीष भारती(अब ना सहुंगा), सहारनपुर
5.शाहाना परवीन(लम्हो की खामोशियां),मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
6.मुकेश कुमार ‘ऋषि वर्मा'(कविता), राजस्थान
7.श्रीमती राधा मैना प्रिया
8.डॉक्टर विजय लक्ष्मी(उत्तराखंड)
9.सौम्या अग्रवाल(मुंबई),
10. डॉक्टर विजय लक्ष्मी ‘अनु’ (आगरा)
11.निक्की शर्मा ‘रश्मि’, मुंबई
12. अखिलेश चन्द्र चमोला(महत्वपूर्ण सुझाव, क्षैक्षिक नवाचार एव क्रियात्मक शोध
13. रामेश्वर शाडिल्य, बिलासपुर  को 3 जुलाई को राष्ट्रीय मंच पर संस्था के कार्यकारणी अध्यक्ष श्रीमती ममता गिनोड़िया जी के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया जाएगा !