समाचार

सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण

दिनांक 01 अगस्त 2021 को सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट स्वयंसेवी संस्था द्वारा दिल्ली के मयूर विहार फेज III स्थित स्मृति वन पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था के सदस्यों के साथ साथ स्थानीय लोगों ने मिलकर भिन्न भिन्न प्रकार के पौधों को पार्क में लगाया।।

पौधा रोपण कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के संरक्षक और भारतीय सुभाषवादी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने पर्यावरण की शुद्धता में पेड़ पौधों और उनकी हरियाली के महत्व पर प्रकाश डालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया। व्यवस्था मंत्री संजय कुमार ओझा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रेखा श्रीवास्तवजी , महासचिव डा अलका गोयल,गाजियाबाद उपाध्यक्ष मंजु विश्नोई गुप्ता , विनिता राय, वेदांश और अनील सिन्हा ने मुख्य रुप से अपने सक्रिय योगदान से कार्यक्रम को सफल बनाया। संस्था की अध्यक्षा ममता सिंह और संस्थापक रबींद्र नाथ सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ।


सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था है, जो साहित्य,कला,संस्कृति और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यह संस्था समय समय पर साहित्यिक गोष्ठियों, मेडिकल कैंप और अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज सेवा में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है।

ममता सिंह

पता : नोयडा। ऊत्तर प्रदेश **जन्मतिथि : ०५ जनवरी १९७० **जन्मस्थान : मुज़फ्फरपुर, बिहार। **शिक्षा : स्नातक(प्रतिष्ठा) डा आर बी बी एम महाविद्यालय ।बिहार विश्व विद्यालय,मुज़फ्फरपुर,बिहार। **संगीत प्रभाकर(स्वर), ईलाहाबाद। **उपलब्धियाँ। : आकाशवाणी केन्द्र एवं दूरदर्शन केन्द्र पटना में समाचार,कविता, कहानी लेखन/पठन एवं प्रसारण। **परिचर्चा में सहभागिता। विभिन्न नाटकों/ धारावाहिको/ लघु फिल्मों का निर्माण एवं अभिनय। **विभिन्न सामाजिक/ साहित्यिक/ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मानित। **संप्रति : अध्यक्ष, सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट( निबंधित स्वयं सेवी संस्था)। **संस्था के द्वारा सांस्कृतिक/ साहित्यिक/ जन चेतना से जुडे़ कार्यकलापों का संचालन। जन सेवा कार्य। **मासिक पत्रिका में सम्पादक **विभिन्न राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाएँ **सम्मान -टी. वी लाइव काव्य गौरव सम्मान **संस्कार भारती लक्ष्मी हरिभाऊ वाकणकर सम्मान **उत्कृष्ट काव्य पाठ स्वर सागर सम्मान **उत्कृष्ट लेखन के निमित्त काव्य सागर सम्मान **बाल साहित्य सम्मान में साहित्यकार सम्मान **काव्य संझा सम्मान भोजपुरी **अनिल कुमार मुखर्जी शिखर सम्मान 2021बिहार आर्ट थिएटर **हुनर दिखाए सम्मान **संस्कार भारती भगीरथ साहित्य सम्मान **सुचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा सम्मान **प्रकाशित रचनाएं : एकल काव्य रचना वैजयन्ति,कहानी प्रकाश्य **अभिराम-३( साझा संकलन) काव्यांजलि **संस्था द्वारा पुस्तक प्रकाशित *रश्मिअनंत( साझासंकलन) *प्रकाश्य : साझा काव्य संकलन रश्मि अनंत भाग – II, नीरनिधि ( साझा लघु कथा ) कहानी, बच्चों की कहानी मोबाईल नं : ७८३८६०३४२४ ई मेल आइडी : mamtalegend@gmail.com