भजन/भावगीत

गणपति महाराज

।। वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

हे गणपति गणनायक सुनो
विघ्न हरण मंगल करण तुम
है करुणानिधि मेरे दीनानाथ
रिद्धि- सिद्धि संग विराजियो
है गणपति मेरे महाराज ।।

प्रथम पूजे सब ही तुम्हें
प्रभु शिव -गोरी के लाल
हाथ जोड़ बंधन करूं में
प्रभु कीजिए मेरा उद्धार।।

कारज़ सभही सवारियों
प्रभु मूषक के महाराज
चरण वंदना कर मात-पिता की
लई परिक्रमा प्रभु ने सात ।।

देवों में हो प्रथम देव तुम
कीजो नाथ तुम कल्याण
विघ्न हरण मंगल करण
है विनायक महाराज ।।

बुद्धि विद्या के तुम स्वामी
एकदंत प्रभु दयानिधि तुम
केसर चंदन तिलक करें हम
हम सब पर अपनी कृपा करो तुम।।

मोदक प्रिय प्रभु गणराज पधारो
कुटिया मेरी निर्मल कर दीजिए
मन में यह संकल्प पधारो
सारे बिगड़े काज संवारो ।।

— प्रतिभा दुबे

प्रतिभा दुबे

(स्वतंत्र लेखिका) माता का नाम :– श्रीमती कमलेश शर्मा पिता का नाम:– स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा जन्मतिथि :– 13/08/83 जन्म स्थान :– ग्वालियर मध्य प्रदेश पता :–माधवगंज महाराज बड़ा मध्य प्रदेश ग्वालियर मोबाइल 8109159541 पिन कोड 474001 B.Sc. computer science (University) Gwalior PGDCA in computer science (KRG college) लेखन कार्य में अभिरुचि साथ ही सीखने की जिज्ञासा रखती हूं । प्रकाशन - सिद्धि कलश मासिक पत्रिका में प्रकाशन , हम हिन्दुस्तानी साप्ताहिक पत्रिका में प्रकाशन जारी, अंश केसरी , नव भारत , गुरुग्राम पत्रिका , poetry club , ‌Delhi women express, खबर वाहिनी, मुंबई अमरदीप , सबुरी टाइम्स ,असल न्यूज ,जनतंत्र गाथा देव दूत पत्रिका ,प्रोपर न्यूज , दैनिक भास्कर आदि सम्मानित प्रकाशन मैं प्रकाशित ।। सम्मान - साहित्य सिद्धि सम्मान , सामाजिक कार्यकर्ता , संरक्षक आदि सम्मान से सम्मानित।