समाचार

पुष्पलता सिंह के सम्मान में भव्य दीपोत्सव काव्य गोष्ठी संपन्न

गाज़ियाबाद। साहिबाबाद के शालीमार गार्डन स्थित ट्रू मीडिया स्टूडियो में 30 अक्टूबर 2021 को श्रीमती पुष्पलता सिंह (लेखिका, कवयित्री) के सम्मान में दीपोत्सव काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सूक्ष्मलता महाजन जी ने की। और मुख्य अतिथि भूपेंद्र राघव, डॉक्टर संजीव कुमार चौधरी, संजय जैन रहे। इस आयोजन का मंच संचालन बड़े ही मनमोहक अंदाज में कवयित्री उषा श्रीवास्तव उषाराज ने किया। सभी अतिथियों का सम्मान पुष्पहार, अंग वस्त्र से ट्रू मीडिया के संपादक एवं संस्थापक डॉक्टर ओमप्रकाश प्रजापति ने किया। श्रीमती पुष्पलता सिंह जी का सम्मान ट्रू मीडिया अमृत सम्मान 2021, अंग वस्त्र एवं पुष्पहार से किया। इस मौके पर अशोक कुमार, राजेश वर्मा, सीमा सिंह शर्मा, मनोज कामदेव, राजेश श्रीवास्तव, इला जयसवाल, उषा श्रीवास्तव, अनुपमा पांडे भारतीय, रूबी सोम, कुमार राघव, भूपेंद्र राघव, आशुतोष शर्मा, जगदीश मीणा, डॉक्टर संजीव कुमार चौधरी, मीनाक्षी भसीन, गीतांजलि अरोड़ा, गार्गी कौशिक, मोहन द्विवेदी, डॉ राजीव पांडे, दीपक डीप, राजेंद्र महाजन, भूपेंद्र कौर सचदेवा, डॉ जयप्रकाश मिश्रा, मंजू मन, संजय जैन, निखिल रुहेला, विष्णु दूत शर्मा एवं डॉ वीरेंद्र कुमार ने दीपोत्सव के मौके पर मनमोहक काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ मनोज कामदेव के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। और ट्रू मीडिया के संस्थापक एवं संपादक डॉक्टर ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी आए हुए अतिथियों, कवि -कवयित्रीयों का आभार व्यक्त किया।