समाचार

सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट ने किया ऐतिहासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन : लगातार 12 घंटे

आज़ादी के पर्व का, जश्न मनाएँ आज |
मोटिवेशनल मंच पर, है कविगण का राज || भावना ‘मिलन’

जैसा कि आप सभी को विदित है कि 23 जनवरी (सुभाष चंद बोस जयंती ) के शुभ दिन पर अखिल भारतीय स्वयं सेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के द्वारा आज़ादी का 75वां अमृत महोत्सव ऐतिहासिक काव्य गोष्ठी के माध्यम से बड़े ज़ोरों-शोरों के साथ मनाया गया | सर्वप्रथम माँ वीणापाणि को नमन कर पराक्रमी सुभाष चंद्र बोस के बारे में कहा गया –

हिंद फौज आज़ाद के, नेता रहे सुभाष |
क्रांतिकारी बोस बने, नए युवा की आस ||

तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई |

यह कार्यक्रम भारत वर्ष के पराक्रमी वीरों, महान हस्तियों की देशभक्ति और अमर त्याग के विषय पर आधारित था | यह ऐतिहासिक कार्यक्रम प्रात: 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक पाँच सत्रों में विभाजित हो लगातार चला |

संस्था के संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह, अध्यक्षा ममता सिंह एवं राष्ट्रीय सलाहकार रथीन्द्र नाथ झा जी ने अपने उद्बोधन एवं प्रेरणा से कार्यक्रम को सबलता एवं एक सुनिश्चित दिशा प्रदान की |

मंच पर विविध सत्रों के कुशल संचालकों – आरती झा जी, रीता ‘अदा’ जी, मनीषा अमित श्रीवास्तव जी, संजय जी, भावना ‘मिलन’ जी और अनीस जी ने अपने सुंदर वक्तव्यों से सभ श्रोताओं का दिल जीत लिया |

संस्था की अध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशप्रेम जागृत करना और उन्हें वीरों और क्रांतिकारी योद्धाओं के इतिहास से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि- सभी शामिल रचनाकारों द्वारा प्रस्तुत रचनाओं को संस्था द्वारा एक काव्य पुस्तक के रूप पर में प्रकाशित किया जाएगा, जो एक अद्भुत संकलन के रुप में पाठकों को हमारे वीर योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाओं के रुप में प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में अमेरिका, केनिया, नेपाल, मोरिशस सहित विभिन्न देशों के साहित्यकारों के साथ-साथ भारत के विभिन्न हिस्सों से जुड़े साहित्यिकारों ने भाग लिया ।

देश-विदेश से पधारे अतिथि साहित्यकारों की देशभक्ति पर आधारित रचनाओं ने एक अलग ही समा बांधा |

ए मेरे भारत की मिट्टी,
तू फिर अपनी पहचान पैदा कर,
सर छोटू-सी जिब्राल्टर चट्टान पैदा कर।

‘सरु’ जी ने सर छोटू राम जी पर रचना सुना सभी को उनके त्याग से परिचित कराया जो कि श्रोताओं के लिए एक नया विषय रहा –

देशभक्ति के नाना विषय और अभिव्यक्तियाँ सामने आई | सभी ने देशप्रेम की काव्य सरिता मे खूब स्नान किया | यह कार्यक्रम स्ट्रीम यार्ड एवं फेसबुक पटल पर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ |

आयोजन की सफलता का श्रेय कार्यक्रम जनक मंच, सुयोग्य संचालकों एवं पधारे अतिथि साहित्यकारों एवं कविगणों को जाता है | जिन्होंने कार्यक्रम में अपने वक्तव्यों एवं मधुर कविताओं से कार्यक्रम में चार-चाँद लगा दिए सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के संस्थापक रबीन्द्र नाथ सिंह एवं संजय कुमार ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन कर आयोजन समाप्ति की घोषणा की।

बड़ी संख्या में काव्य प्रेमियों ने सोशल मीडिया से जुड़ कर आयोजन का भरपूर आनंद उठाया और संस्था के इस प्रयास की सराहना की। इस सफल आयोजन पर साहित्य जगत से बधाईयां प्राप्त हो रही है जिससे संस्था के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट एक अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था है जो साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में समाज का मार्गदर्शन कर रही है। यह संस्था समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से साहित्यिक वातावरण का निर्माण करती है और साहित्यकारों को मंच प्रदान कर सम्मानित करती है।

अध्यक्षा आदरणीय ममता सिंह जी , संस्थापक रवीन्द्र सिंह जी को और राष्ट्रीय सलाहकार आदरणीय रथीन्द्र नाथ झा जी को सादर साधुवाद है कि, उन्होने ऐतिहासिक काव्य गोष्ठी के माध्यम से कितनी ही प्रतिभाओं को सुअवसर प्रदान किया |

सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लगातार 12 घंटे की ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी।

आजादी के 75वें वर्षगांठ को हमारा देश अमृत महोत्सव के रुप में मना रहा है। इसी श्रृंखला में अखिल भारतीय स्वयं सेवी संस्था सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट ने दिनांक 23 जनवरी 2022 को भारत के वीर योद्धा एवं स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि के रुप में “ अमृत महोत्सव काव्य गोष्ठी” आयोजित किया ।

यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ जिसमें 140 कवियों का हुंकार भरा साहित्य नाद लगातार 12 घंटे तक सुनने को मिला।
इस वर्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भारत सरकार द्वारा पराक्रम दिवस के रुप में मनाने की घोषणा की गई है और अब प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की शुरूआत 23 जनवरी से करने की योजना है।

इस अवसर पर उपरोक्त स्वयं सेवी संस्था ने काव्य गोष्ठी आयोजित किया जिसमें सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगातार 12 घंटे देश विदेश के 140 से अधिक कवि एवं कवयित्री गण भारत के वीर योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित अपनी काव्य रचनाओं का पाठ करते रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं नवांकुर रचनाकारों का अद्भुत संगम था। सभी ने जोशपूर्ण प्रस्तुति से देश प्रेम का अद्भुत समा बांधा।
संस्था की अध्यक्षा ममता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सुचारू रूप से प्रस्तुत करने के लिए कवि गण को कुल छ: समूहों में बांट कर प्रत्येक के लिए अलग अलग समय निर्धारित था। प्रत्येक समूह के लिए एक संचालक की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन और संस्था की डाल्टेनगंज अध्यक्ष ममता झा के सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
तत्पश्चात् संस्था के संस्थापक रबींद्र नाथ सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्बोधन हुआ।
विभिन्न समूहों के रचनाकार गण का स्वागत संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार रथिंद्र नाथ झा, पटना की उपाध्यक्ष आशा चौधरी एवं व्यवस्थापना मंत्री संजय कुमार ओझा ने बारी बारी से किया।
संस्था की अध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशप्रेम जागृत करना और उन्हें वीरों और क्रांतिकारी योद्धाओं के इतिहास से परिचित कराना है।
कार्यक्रम में अमेरिका, केनिया, नेपाल, मौरिशस सहित विभिन्न देशों के साहित्यकारों के साथ साथ भारत के विभिन्न हिस्सों से जुड़े साहित्यिकारों ने आयोजन को सफल बनाया।
सभी शामिल रचनाकारों द्वारा प्रस्तुत रचनाओं को संस्था द्वारा एक काव्य पुस्तक के रूप पर में प्रकाशित किया जाएगा, जो एक अद्भुत संकलन के रुप में पाठकों को हमारे वीर योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाओं के रुप में प्राप्त होगा।
संचालक के रुप में आरती झा,रीता अदा, मनिषा श्रीवास्तव, संजय जैन, भावना मिलन अरोड़ा और अनीश अहमद ने अपने अपने समूह के उत्कृष्ट मंच संचालन से कार्यक्रम में भव्यता प्रदान की।
रबीन्द्र नाथ सिंह एवं संजय कुमार ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन कर आयोजन समाप्ति की घोषणा की।
बड़ी संख्या में काव्य प्रेमियों ने सोशल मीडिया से जुड़ कर आयोजन का भरपूर आनंद उठाया और संस्था के इस प्रयास की सराहना की। इस सफल आयोजन पर साहित्य जगत से बधाईयां प्राप्त हो रही है जिससे संस्था के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट एक अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था है जो साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में समाज का मार्गदर्शन कर रही है। यह संस्था समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से साहित्यिक वातावरण का निर्माण करती है और साहित्यकारों को मंच प्रदान कर सम्मानित करती है।

भावना अरोड़ा ‘मिलन’

अध्यापिका,लेखिका एवं विचारक निवास- कालकाजी, नई दिल्ली प्रकाशन - * १७ साँझा संग्रह (विविध समाज सुधारक विषय ) * १ एकल पुस्तक काव्य संग्रह ( रोशनी ) २ लघुकथा संग्रह (प्रकाशनाधीन ) भारत के दिल्ली, एम॰पी,॰ उ॰प्र०,पश्चिम बंगाल, आदि कई राज्यों से समाचार पत्रों एवं मेगजिन में समसामयिक लेखों का प्रकाशन जारी ।