समाचार

अखिल भारतीय साहित्यकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने कवि आशीष तिवारी

रीवा – अखिल भारतीय साहित्यकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देेश के सुप्रसिद्ध ओजकवि कमलकांत तिवारी ने रीवा जिले के युवा साहित्यकार आशीष तिवारी निर्मल को अखिल भारतीय साहित्यकार संघ युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। आशीष तिवारी निर्मल प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले के समस्त साहित्यकारों ने पत्रकारों ने बधाई प्रेषित की । वहीं कवि आशीष तिवारी निर्मल ने अखिल भारतीय साहित्यकार संघ व साहित्यकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि कमलाकांत तिवारी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही साथ ही साहित्यकार संघ को जिले भर मे विस्तार देने की बात कही।।

*आशीष तिवारी निर्मल

व्यंग्यकार लालगाँव,रीवा,म.प्र. 9399394911 8602929616