समाचार

संत कबीर जयंती पर काव्य गोष्ठी

गाज़ियाबाद।  त्रिशा पब्लिकेशन के तत्वाधान में 12 जून को संत कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर साहिबाबाद स्थित ट्रू मीडिया स्टूडियो में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्षता श्री अतुल प्रभाकर ने की और मुख्य अतिथि सुश्री अलका शर्मा, श्री जगदीश मीणा, श्री संजय जैन रहे। दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। इस मौके पर त्रिशा पब्लिकेशन के प्रकाशक ने डॉ. मनोज कामदेव ने पब्लिकेशन के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. मनोज कामदेव, डॉ. इला जायसवाल, गोपाल गुप्ता, संजीव सक्सेना विकल, डॉ इंद्र कुमार शर्मा, रीता अदा, संजय जैन, सीमा सागर शर्मा, ओमपाल सिंह खालिस, उषा श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, जगदीश मीणा, सुनील शैली, पूजा श्रीवास्तव, अजय चौधरी, वंदना कुँवर  रायजादा, पवन कुमार तोम,र कुलदीप बस्तरिया, ऋतु सक्सैना, सानवी सक्सेना, निधि बंसल, अर्पणा थपलियाल, ममता अग्रवाल, पारो चौधरी, पूनम सागर, कुमार राघव, पुनीता सिंह, डॉ राकेश कुमार सिंह, कृष्ण गोपाल विद्यार्थी, मनीषा यादव ने संत कबीर जयंती के उपलक्ष में काव्य पाठ किया। डॉ. मनोज कामदेव एवं डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी आए हुए अतिथियों को साहित्य रत्न सम्मान-2022, अंगवस्त्र एवं पुष्पहार भेट कार सम्मानित किया। सभी कवि- कवयित्रियों को प्रशस्ति पत्र और पुष्पहार भेट कार सम्मानित किया। इस साहित्यिक आयोजन का मंच सञ्चालन बड़े ही मनमोहक अंदाज में श्री संजय जैन ने किया। कार्यक्रम के एनी में डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी आए हुए अतिथियों एवं कवि- कवयित्रियों आभार व्यक्त किया।