समाचार

विनोद प्रसाद राष्ट्रीय लघुकथा लेखन प्रतियोगिता में पुरस्कृत

अखिल भारतीय स्तर पर कथा दर्पण साहित्य मंच द्वारा आयोजित सुपरिचित साहित्यकार कमलचंद वर्मा स्मृति राष्ट्रीय लघुकथा लेखन प्रतियोगिता में आसनसोल पश्चिम बंगाल के महाबीर राजी, जबलपुर म.प्र. की मधु जैन, पुणे महाराष्ट्र की पुष्पा कुमारी पुष्प, पटना बिहार के विनोद प्रसाद, मिर्जापुर उप्र के रंजना जायसवाल, इंदौर म.प्र. के अमिता मराठे, भोपाल म.प्र. के अशोक मनवानी तथा खगड़िया बिहार के विनोद कुमार विकी को पुरस्कृत किया गया। यह जानकारी देते हुए मंंच के अध्यक्ष अजय वर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएँ दी। अनेेेेक साहित्यकारों और लघुकथा प्रेमियों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए शुुभकामनाएं दी।

विनोद प्रसाद

सरस्वती विहार, अम्बेडकर पथ, जगदेव पथ, पटना- 800014 मेल- binodp60@gmail.com