समाचार

प्रिया वछानी महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी द्वारा हुई पुरस्कृत

सिंधी बोली भाषा, परंपरा कला व साहित्य को जीवित रखने हेतु महाराष्ट्र राज्य द्वारा संचालित महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी द्वारा 2021-2022-2023 के पुरस्कारों की घोषणा करके संस्कृतिक समारोह आयोजित करके साहित्यिक, लेखकों को सम्मानित 9 अगस्त की शाम किया मुंबई के वीर सावरकरजी सभागृह में पुरस्कार समारोह रखा गया था,
जिसमें महाराष्ट्र के साहित्यकारों, लेखकों व पत्रकारों को सम्मानित किया गया था,
जिसमें बाल मनोविज्ञान, एक गम्भीर विषय लिखने वाले उल्हासनगर की रहिवासी साहित्यकार व लेखिका श्रीमती प्रिया वछानी द्वारा एकल कहानी संग्रह सिंधी भाषा में जिसका नाम ” नंढडियुन अखिडियुन सां ” लिखा गया जिसमें बाल मनोविज्ञान पर आधारित कहानीयांं प्रकाशित की गई,
उक्त कहानी संग्रह के लिये महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी द्वारा उल्हासनगर की एकमात्र सिंधी बाल मनोविज्ञान विषय पर लिखने वाली महिला लेखिका श्रीमती प्रिया वछानी जी को साल 2022-2023 के लिये 25,000 रुपये इनाम से पुरस्कृत किया गया।
महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी द्वारा दिए पुरस्कार समारोह में महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष श्री महेश सुखरामानी, सदस्य श्री लाल पंजाबी और राजु जगयासी, विनीता बसंतानी, ऋतु कारिया के मार्गदर्शन में दिए इस सम्मान समारोह में अभिनेता जैकी श्रॉफ, सुभाष घई, पहलाज निहलानी और चंकी पांडे व मिशिका चौरसिया ने उपस्थिती दर्ज कराई, उल्हासनगर के अनेकों गणमान्य उक्त पुरस्कार समारोह में शामिल हुए।

*प्रिया वच्छानी

नाम - प्रिया वच्छानी पता - उल्हासनगर , मुंबई सम्प्रति - स्वतंत्र लेखन प्रकाशित पुस्तकें - अपनी-अपनी धरती , अपना-अपना आसमान , अपने-अपने सपने E mail - priyavachhani26@gmail.com