गीतिका/ग़ज़ल

बिना मौसम बादल बरसने लगे हैं

बादल भी अब बदलने लगे हैं।

बिना मौसम बरसने लगे हैं।।

जिनसे मिला करते थे रोज,

उनसे मिलने को तरसने लगे हैं।

बिना मौसम बादल बरसने लगे हैं।।

कहते थे  बादल बरसेंगे हमेशा, 

ऐसी हवा चली की वो खिसकने लगे हैं।

बिना मौसम बादल बरसने लगे हैं।।

किए थे जो वादे लगते थे सच्चे,

वादों से अपने वो मुकरने लगे हैं।

बिना मौसम बादल बरसने लगे हैं।।

मैं उनको भुला दूं तो कैसे भुला दूं,

वो दिल की गलियों से गुजरने लगे है।

बिना मौसम बादल बरसने लगे हैं ।।

सपने जो देखे ख्वाबों में हमने,

सपने हमारे बिखरने लगे है।

बिना मौसम बादल बरसने लगे है।।

बादल भी अब बदलने लगे है ।

बिना मौसम बरसने लगे है ।।

 — प्रशांत अवस्थी “रावेन्द्र भैय्या”

प्रशांत अवस्थी 'रावेन्द्र भैय्या'

आत्मज- श्रीमती रेखा देवी एवं श्री शुभकरन लाल अवस्थी. जन्मतिथि - 18 सितम्बर 2005. जन्म स्थान - ग्राम अफसरिया ,महमूदाबाद सीतापुर उ.प्र. शिक्षा- डी.एड.स्पेशल एजुकेशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, मोबाइल नंबर -9569726127. G-mail- theprashantawasthis.pa@gmail.com