कविता

मेहनत 

मेहनत सफलता की कुंजी है।

यही सफल जीवन की पूंजी है।।

जीवन में कड़ी मेहनत जो करते।

सारे अरमान उनके पूरे हो जाते।।

मेहनत कभी बेकार नहीं जाता।

इसका फल जरूर है मिलता।।

मेहनत करने से जो ची चुराता।

जीवन में सफल नहीं हो पाता।।

आलस्य को चल दूर भगा।

मेहनत को अपने गले लगा।।

जीवन में कड़ी मेहनत को अपना।

तेरा पूरा हो जाएगा सारा सपना।।

मेहनत के पहिया जब जब घूमे।

सफलता सदैव उनके पांव चूमे।।

दुनिया की हर चीज तुझे मिलेगी।

मेहनत कर मंजिल जरूर मिलेगी।।

यदि सफल होना है मतकर आराम।

बार बार कहता है तुझसे ये श्याम।।

— श्याम सुंदर साहू

श्याम सुन्दर साहू

राजिम गरियाबंद (छ. ग.)