कविता

शिक्षक

शिक्षक वो प्रकाश हैं,
जो अंधेरे में भी राह दिखाते हैं।
डूबते जीवन के नाव को,
सफलता के पार लगाते हैं।
पूरी दुनिया में ज्ञान का दीप जलाकर,
सपने सभी का साकार बनाते हैं।
अमूल्य ज्ञान का देकर खजाना,
इस संसार में जीना सिखाया।
इसीलिए इस संसार में शिक्षक,
ईश्वर सा हैं स्थान पाया।
माता- पिता है हमने जन्म पाया
पर शिक्षक ने ही हमारा भविष्य बनाया।
शिक्षक ही हैं हमारे जीवन का आधार,
संजीवनी होते हैं उनके विचार।
विद्या के प्रेरणास्त्रोत, शिक्षक हैं हमारे,
ज्ञानदीप बनकर जीवन हमारे संवारे।
मान घटे शिक्षक का तो वह ईश्वर से छल होगा,
खुश हो शिक्षक अगर हम से तो कर्मो का मीठा फल होगा।
शिक्षक के आज्ञा को मान सके वही सच्चा ज्ञान हैं,
जो आदर करे शिक्षक का जग वही महान हैं।।

— दीक्षा पटेल

दीक्षा पटेल

हनुमानगंज, बस्ती