कविता

उसका होना भी मेरे लिए बहुत मायने रखता है

उसका होना मेरे लिए बड़ा मायने रखता है

चाहे वो कभी ना मिले मुझसे

कभी मेरी उस से बात भी ना हो

पर यह एहसास कि वो ख़ुश है

चाहे जहाँ भी है

यह भी बड़ा मायने रखता है

शायद वो यह कभी नहीं जान पाएगी

कि कोई है जहाँ में

जो सोते उसे भी उसकी तस्वीर सिरहाने रखता है

वो क्या जाने.. उसका होना मेरे लिए क्या मायने रखता है 

जब टूट जाती है नींद आधी रात में

याद आते ही कुछ शिकायतें बात ही बात में 

भोर होने से पहले सारे शिकवे

यह मन जाने या अनजाने करता है

इस से पहले कि टूट जाएँ यह साँस मेरी साँसो से बिखरकर

कोई जाकर कह दे उस से एक बार

कि कोई है… 

जिसका होना मेरे लिए बहुत मायने रखता है

बहुत मायने रखता है 

महेश कुमार माटा

नाम: महेश कुमार माटा निवास : RZ 48 SOUTH EXT PART 3, UTTAM NAGAR WEST, NEW DELHI 110059 कार्यालय:- Delhi District Court, Posted as "Judicial Assistant". मोबाइल: 09711782028 इ मेल :- mk123mk1234@gmail.com