रंगमंच
विश्व रंगमंच की दुनिया देखो
कोई अमीर कोई गरीब देखो
हंसता-रोता हुआ चेहरा देखो
मदद करता लुटता हाथ देखो
कोई फैल कोई हुआ पास देखो
सूरज देखो चांद को साथ देखो
बेवफाई संग प्यार का खेल देखो
झूठ को कभी सत्य के पास देखो
फूलों की खुशबू का साथ देखो
रंगमंच के अभिनय को हर बार देखो
— संजय वर्मा “दृष्टि”
