मेहनत गीत
कल की बात करो मत बच्चों,
आज अभी सब काम करो।
काम बड़ा है सारे जग में,
इसका तुम सम्मान करो।
कल की बातें करने वाले,
सब पीछे रह जाते हैं।
और काम को करने वाले,
आगे बढ़ते जाते हैं।
जीवन में संघर्ष करो तुम,
अगर तुम्हें कुछ पाना हैं।
काम करो बस काम करो,
यदि जग में नाम कमाना हैं।
मेहनत से घबराकर जिसने,
अपनी जान बचाई हैं।
सच मानों तुम प्यारे बच्चों,
उसने मुंह की खाई हैं।
मेहनत करना ही जीवन हैं,
इससे सफलता मिलती हैं।
असंभव भी संभव हो जाता,
मेहनत से तक़दीर बदलती हैं।
सत्य , प्रेम और परिश्रम की,
डगर तुम्हें अपनाना हैं।
मेहनत से अपनी मंजिल पर,
आगे क़दम बढ़ाना हैं।
— आसिया फारूकी
