मेड इन भारत
सभी देशभक्तों से निवेदन है कि अपने राष्ट्र का नाम लिखने और बोलने में ‘भारत’ (Bhaarat) का प्रयोग करें भूलकर भी ‘इंडिया’ (INDIA) का प्रयोग न करें।
‘भारत’ नाम अत्यंत सार्थक और अर्थपूर्ण है, यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है: भा + रत = भारत। ‘भा’ धातु का तात्पर्य चमकना, प्रकाशित होना, दिखाई देना आदि होता है, जैसे ‘भास्कर’, और ‘रत’ का अर्थ है लगे रहना, तत्पर रहना, प्रयत्न करते रहना आदि। दोनों को मिला देने से अर्थात ‘भारत’ का अर्थ होता है: “चमकने की लिये तत्पर रहना या प्रकाशित होते रहने के लिये प्रयत्नरत रहना।”
शासनिक, प्रशासनिक तथा सामाजिक सभी स्तरों पर प्रयास करने से ही भारत (INDIA) विश्व पटल पर ‘भारत’ जाना जायेगा और यहां रहने वाले हम सभी लोग ‘भारतीय’ जाने जायेंगे।
विश्व मानचित्र पर भी अपना देश ‘भारत’ के नाम से दिखाई देगा। जब विश्व मानचित्र पर ‘सीलोन’ जैसा छोटा सा देश ‘श्रीलंका’ हो सकता है तो हमारा इतना बड़ा और प्राचीन देश INDIA से भारत क्यों नहीं? इस विचार का अधिक से अधिक प्रचार करें।
🙏 मेरा भारत महान 🙏
— प्रेम चन्द्र शुक्ल
