भजन/भावगीत

श्रीगणेश

जय -जय श्रीगणेश
मूषक वाहन, गजमुख
दर्शन शुभ -सुख ।
रिद्धि -सिद्धि दाता
लड्डू भोग लगाता।।

जय -जय श्रीगणेश
सर्व विघ्नहर्ता
शुभ मंगल कर्ता ।
शिवसुत बुद्धिदाता
प्रथमपूज्य वर दाता ।।

जय -जय श्रीगणेश
गणनायक देवा
स्वीकार करो सेवा ।
मां पार्वती के प्यारे
सबके राजदुलारे ।।

जय -जय श्रीगणेश
तुम्हीं सर्व सहारा
लगा जय -जयकारा ।
प्रभु छवि उजियारी
शुभ मंगलकारी।।

— मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

नाम - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा एम.ए., आई.डी.जी. बाॅम्बे सहित अन्य 5 प्रमाणपत्रीय कोर्स पत्रकारिता- आर्यावर्त केसरी, एकलव्य मानव संदेश सदस्य- मीडिया फोरम आॅफ इंडिया सहित 4 अन्य सामाजिक संगठनों में सदस्य अभिनय- कई क्षेत्रीय फिल्मों व अलबमों में प्रकाशन- दो लघु काव्य पुस्तिकायें व देशभर में हजारों रचनायें प्रकाशित मुख्य आजीविका- कृषि, मजदूरी, कम्यूनिकेशन शाॅप पता- गाँव रिहावली, फतेहाबाद, आगरा-283111

Leave a Reply