नाच न आये आंगन टेढ़ा – अस मन होय कि ससुरे जाई
लेख के उपरोक्त दोनों शीर्षकों से यह स्पष्ट हो जाता है कि येन केन प्रकारेन सत्ता प्राप्त करने के लिये भ्रमित होकर आजकल राजनीतिक विरोधी दल विशेषकर गांधी परिवार का कुलघाती पानी पी-पीकर बीजेपी, आरएसएस, मोदी जी, अमितशाह जी, मोहन भागवत जी, अजीत डोभाल जी आदि को कोस रहा है और देश में अराजकता पैदा करना चाह रहा है।
जब की वास्तविकता यह है कि बीजेपी के मोदी जी ने “आरएसएस” से मिले संस्कारों से वो काम किये हैं जो इसके पूर्व भारत के किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किये थे, ये उन्हें शायद मालूम नहीं है :
कि ये “आरएसएस” के ही संस्कार हैं कि २०१४ में चुनाव जीतने के बाद मोदी जी ने शपथ ग्रहण समारोह में सभी पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित करके “निंदक नियरे राखिए” की उक्ति को चरितार्थ किया,
कि ये “आरएसएस” के ही संस्कार हैं कि संसद सदन को राष्ट्र मंदिर मानने वाले मोदी जी ने संसद भवन की सीढ़ियों पर पैर रखने से पहले साष्टांग दंडवत प्रणाम किया था,
कि ये “आरएसएस” के ही संस्कार हैं कि बीजेपी के स्वागत समारोह में आडवाणी जी के यह कहने पर कि सरकार बनाकर मोदी जी ने बीजेपी पर उपकार किया है, मोदी जी यह कहते हुए, कि जिस प्रकार भारत उनकी मां है उसी प्रकार बीजेपी भी उनकी मां है, कहीं अपनी मां पर कोई उपकार करता है, मां की तो सेवा की जाती है, फफक – फफक कर रो पड़े,
कि ये “आरएसएस” के ही संस्कार हैं कि मोदी जी “सबका साथ सबका विकास” मंत्र को चरितार्थ करते हुये हिंदू, मुसलमान सभी को साथ लेकर चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रथम प्रधानमंत्री ने देश का बंटवारा करके मुसलमानों के लिये अलग देश बना दिया था फिर भी एक दूसरे कांग्रेसी प्रधानमंत्री ने भारत के संसाधनों पर पहला हक़ मुसलमानों का बताया,
कि ये “आरएसएस” के ही संस्कार हैं कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मशताब्दी के अवसर पर आमंत्रित नेताजी के ड्राइवर, जो कि एक मुसलमान थे, के पैर छूकर आशीर्वाद लिया,
कि ये “आरएसएस” के ही संस्कार हैं कि प्रयाग में महाकुंभ के अवसर पर मोदी जी ने वहां सेवाकार्य में लगे सभी सफाई कर्मचारियों और मछुआरों के चरण पखार कर दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया,
कि ये “आरएसएस” के ही संस्कार हैं कि अयोध्या मंदिर में राम लला की प्राणप्रतिष्ठा के समय मोदी जी ने मंदिर निर्माण कार्य में लगे सभी मजदूरों, मिस्त्रियों और तकनीकी कर्मचारियों को आदर से बैठाकर सम्मानित किया,
कि ये “आरएसएस” के ही संस्कार हैं
कि संसद भवन, चुनाव आयोग कार्यालय, राजभवन, उच्चतम न्यायालय आदि पर विरोधियों द्वारा धरना प्रदर्शन करके सुरक्षा को खतरा पैदा करने के बाद भी मोदी जी ने नरमी बरती और प्यार से जाने दिया, यहाँ तक कि कायर होने का लांछन भी सहा। वहीं एक समय गौवंश की हत्या बंद करवाने की माँग कर रहे करपात्री जी की अगुवाई में संसद भवन पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे साधू सन्यासियों पर तत्कालीन प्रधानमंत्री (महिला) ने गोली चलवाकर सैकड़ों साधुओं की हत्या करवा दी थी तथा इस डर से कि मोरारजी देसाई संसद भवन का घेराव कर लेंगे, देश में आपातकाल घोषित कर दिया था,
कि ये *आरएसएस” के ही संस्कार हैं कि मोदी जी की कोई व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है और न ही कोई परिवार है, वो गर्व से कहते हैं, “अहर्निश राष्ट्र सेवा ही उनकी पूँजी है और भारत के १४० करोड़ लोग ही उनका परिवार है”, जबकि गांधी परिवार के सभी प्रधानमंत्रियों और उनके परिवार के लोगों के पास देश, विदेश में अकूत संपत्ति है, जिसकी गणना करना कठिन है,
कि ये “आरएसएस” के ही संस्कार हैं कि बीजेपी के ही “प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी” ने परमाणु परीक्षण और “मोदी जी” ने नोट बंदी (मुद्रा परिवर्तन) जैसे साहसिक कार्य कुशलता से संपादित किए,
कि ये “आरएसएस” के ही संस्कार हैं कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से मोदी जी देश को घुन की तरह खा रहे अनाधिकृत घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए प्रयत्नरत हैं, इसके लिये घुसपैठियों को संरक्षण देने वाले विरोधी दलों की उद्यंडता और अराजकता को भी झेल रहे हैं,
कि ये “आरएसएस” के ही संस्कार हैं कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से उनके बारे में लगातार कहे जा रहे अपशब्द और किए जा रहे अपमान के विष को पीकर गले में धारण करते जा रहे हैं और अज्ञानी उन्हें कॉयर समझ रहे हैं,
कि ये “आरएसएस” के ही संस्कार हैं कि मोदी जी अपने अभीष्ट आराध्यों के मंदिरों में श्रद्धा से जाकर साष्टांग प्रणाम और पूजा अर्चना करते हैं,
कि ये “आरएसएस” के ही संस्कार हैं कि “अमित शाह जी और डोभाल जी” की राष्ट्रभक्ति ने धारा ३७० हटाकर जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया, देश को पत्थरबाजी, आतंकवाद और बम विस्फोटों से मुक्त कराया, नक्सलपंथी और माओवादी अलगाववादियों को समूल समाप्त किया,
कि ये “आरएसएस” के संस्कारों को पिछले १०० वर्षों जन जन में प्रवाहित करने वाले तपस्वियों और उसी परिपाटी के वर्तमान चालक “श्री मोहन भागवत जी” की तपस्या का ही प्रतिफल है कि आज उनके द्वारा संस्कारित राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री, मंत्री, राष्ट्रपति से लेकर शासन और प्रशासन के उच्च दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करके देश को समृद्ध कर रहे हैं।
“अभी भी समय है कि बीजेपी और आरएसएस के बारे में दुष्प्रचार करने के बजाय यदि भ्रमित विरोधी दल इनसे कुछ सीख लेंगे तो उनका, उनके दल और देश सभी का भला होगा।”
— प्रेम चन्द्र शुक्ल
