समाचार

काव्य संग्रह – बसंत का हुआ विमोचन

फतेहाबाद (आगरा)। मयंक ढाबा एण्ड कैफे, पूठपुरा-फतेहाबाद पर कैफे के भव्य शुभारंभ के अवसर पर मुकेश कुमार ऋषि वर्मा द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘बसंत’ का लोकार्पण जिला मंत्री भाजपा महेन्द्र छोटेलाल वर्मा (पुत्र -स्मृतिशेष विधायक श्री छोटेलाल वर्मा जी) मान सिंह वर्मा, डॉ. रामकुमार उपाध्याय, ऐदल सिंह नेताजी, रामस्नेही वर्मा, अवधेश कुमार मझवार एडवोकेट के करकमलों से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री महेन्द्र छोटेलाल लाल वर्मा ने ‘बसंत’ की रचनाओं पर विस्तार से चर्चा की और एक रचना ‘दीवाली’ का काव्य पाठ भी किया। उपस्थित अन्य महानुभावों ने भी काव्य संग्रह की सराहना की, साथ ही मुकेश कुमार ऋषि वर्मा को उनकी नवीन कृति के लिए बधाईयाँ दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे – बनवारी लाल, प्रीतम निषाद, डॉ. हरीशचंद्र, राजू ठेकेदार, केदार ठाकुर, लाखन सिंह प्रधान, बारेलाल प्रधान, राजू प्रधान, सुनील, मनीष निषाद, नीतेश, रामकरन, सत्यवीर, राहुल, संतोष, प्रशांत गुर्जर, आदि ।

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

नाम - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा एम.ए., आई.डी.जी. बाॅम्बे सहित अन्य 5 प्रमाणपत्रीय कोर्स पत्रकारिता- आर्यावर्त केसरी, एकलव्य मानव संदेश सदस्य- मीडिया फोरम आॅफ इंडिया सहित 4 अन्य सामाजिक संगठनों में सदस्य अभिनय- कई क्षेत्रीय फिल्मों व अलबमों में प्रकाशन- दो लघु काव्य पुस्तिकायें व देशभर में हजारों रचनायें प्रकाशित मुख्य आजीविका- कृषि, मजदूरी, कम्यूनिकेशन शाॅप पता- गाँव रिहावली, फतेहाबाद, आगरा-283111

Leave a Reply