देश का पहला AI घोटाला
सत्य कभी कभी कल्पना से भी बढ़कर होता है ऐसी चीजें सामने आती है जिसकी कभी हमने कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा भी हो सकता है
तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में एक बहुत ही बढ़िया लाइब्रेरी बनाई गई है। इस लाइब्रेरी में तमिल लेखक पेरुमल मुरुगन जब अलमारी में वहां उपलब्ध तमिल किताबों को उलट पलट कर देख रहे थे, तो उन्हें शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। तमिल सेक्शन की लगभग 1,800 किताबें अगल विलक्कू पथिप्पगम नाम के एक कम जाने-माने पब्लिशर ने सप्लाई की थीं।
पेरुमल मुरुगन ने पाया कि कई किताबों पर ऐसे लेखकों के नाम थे जिनके बारे में पता नहीं था, ओर कीमतें बहुत ज़्यादा थीं और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बुक नंबर (ISBN) भी संदिग्ध थे। उन्होंने एक किताब को पढ़ना शुरू किया जिसका नाम था ‘नलडियार वाज़्विन वाज़िकट्टी’ (नलडियार के ज़रिए जीवन की गाइड), जिसकी कीमत 1,445 रुपये थी। उसमें महज 300 ही पेज थे। उन्होंने पाया कि प्राचीन तमिल कविताओं के संग्रह ‘नालादियार’ को भी एक व्यक्तिगत कवि के रूप में गलत तरीके से दर्शाया गया।
एक किताब ऐसी पाई गई जिसमें तमिलनाडु के एक ऐसे मुख्यमंत्री के बारे में बात की गई थी जो कभी था ही नहीं, एक और किताब में कहा गया है कि पुरानी तमिल कविता मदुरै कांची का लेखक गलत है। जाने माने अर्थशास्त्री ज्या द्रेज के नाम से पूरी तरह से नकली किताब लिख दी गई। कुल मिलाकर ऐसी 1800 संदिग्ध किताबें मिली जिनके लेखको के बारे में कोई जानता ही नहीं था
जब कई पत्रकारों ने अगल विलक्कू और विवाद में नाम आए एक और पब्लिशर, फीनिक्स पब्लिशिंग हाउस के बताए चेन्नई के पते पर जाकर देखा, लेकिन उन्हें किसी भी बिज़नेस के बारे में कोई निशान नहीं मिला। तमिलनाडु के बौद्धिक जगत में ये सब देख हंगामा मच गया।
तत्कालीन स्कूल शिक्षा मंत्री ए राजमोहन ने तो आरोप लगा दिया कि पिछली DMK सरकार के दौरान खरीदी गई कई किताबें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके बनाई गई थीं, उनमें फैक्ट्स की गलतियाँ थीं और उन्हें फर्जी लेखक के नाम से पब्लिश किया गया था।
राजमोहन ने कुछ ऐसे लेखकों के नाम भी पढ़कर सुनाए, जिनकी किताबें कथित तौर पर लाइब्रेरी में खरीदी गई थीं। इनमें थमराई मुरली, थमराई रवि, थमराई पन्नीर, कमलाम्बल करुणानिधि और पवित्रा करुणानिधि जैसे नाम शामिल थे। जो इस धरती पर कभी मौजूद ही नहीं थे। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, ए राजमोहन ने इन गड़बड़ियों को ‘भारत का पहला AI स्कैम’ बताया ओर उन्होंने इस कथित ऑपरेशन की तुलना नकली करेंसी बनाने से की है
मामला अब कोर्ट पहुँच गया है। मद्रास हाईकोर्ट ने इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को एफआईआर दर्ज करने, संदिग्ध प्रकाशकों के बैंक खाते फ्रीज करने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रकाशकों के ₹22 लाख जब्त किए गए हैं और कोनेमारा पब्लिक लाइब्रेरी से 523 संदेहास्पद किताबें हटाई भी गई हैA
बताइये ! क्या आप कल्पना भी कर सकते है कि ऐसा भी घोटाला हो सकता है जिसमें कोई प्रकाशक सरकारी खरीद के लिए पूरी तरह से नकली किताबें जो AI का इस्तेमाल कर लिखवाई गई हो उसे राज्य की तमाम सरकारी लाइब्रेरी को सप्लाई कर घोटाला कर रहा हो। अगर कोई छात्र परीक्षा की तैयारी के दौरान सरकारी लाइब्रेरी में उपलब्ध ऐसी किताब पढ़ता है और उसमें दी गई गलत जानकारी को अपने उत्तर में लिख देता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
— संकलित
