गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

चार दिन तो आप मेरे दिल में भी रह लीजिए
पाँचवें दिन फिर मेरे घर में बसेरा कीजिए

राज़े-दिल दुनिया से कहने ख़ुद कहाँ तक जाओगे
बात फैलानी ही हो तो दोस्त से कह दीजिए

आपका-मेरा तआल्लुक अब समझ आया मुझे
कीजिए सब आप और इल्ज़ाम मुझको दीजिए

दोस्त बनके जब तुम्हारे पास ही वो आ गया
खुदको अपने आपसे अब तो अलग कर लीजिए

मय मयस्सर गर नहीं क्यूं मारे-मारे फिर रहे
जिनका दम भरते थे उन आँखों से जाकर पीजिए

— संजय ग्रोवर

संजय ग्रोवर

शिक्षा-बी. कॉम. संप्रति-स्वतंत्र लेखन, बहुत-से छोटे-बड़े पत्र-पत्रिकाओं और वेबसाइटस् पर ग़ज़लें, व्यंग्य एवं अन्य रचनाएं प्रकाशित, गूगल प्ले व अमेज़ॉन पर कई क़िताबें प्रकाशित फ़ैशन-डिज़ाइनिंग व विज़िटिंग कार्ड डिज़ाइनिंग में भी रुचि, रुचियाँ- पढ़ना, संगीत सुनना (लाइट एवं क्लासिकल) प्रकाशनः जनसत्ता, राष्ट्रीय सहारा, दै.हिन्दुस्तान, अमर-उजाला, दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, जेवीजी टाइम्स, दैनिक आज, राजस्थान-पत्रिका, अक्षर-भारत, हंस, कादम्बिनी, अन्यथा, मुक्ता, चंपक, बालहंस, कथादेश, सण्डे मेल वार्षिकी, समयांतर, अक्षरा आदि कई छोटे-बडे़ पत्र-पत्रिकाओं व (अनुभूति, अभिव्यक्ति, वेबदुनिया, शब्दांजलि, कलायन, साहित्यकुंज, रचनाकार, हिन्दी-नेस्ट, देशकाल, मोहल्लालाइव आदि) वेबसाइटस्, फ़ीचर एजेंसिंयों एवं आकाशवाणी/दूरदर्शन पर व्यंग्य-लेख, ग़ज़लें, कविताएँ, बालगीत, कार्टून व नारी-मुक्ति पर लेख प्रकाशित/प्रसारित। गजल-संग्रहः 'खुदाओं के शहर में आदमी', एवं व्यंग्य-संग्रह 'मरा हुआ लेखक सवा लाख का' प्रकाशित। विशेषः तकरीबन १५-१६ की आयु में हस्तलिखित सचित्र बाल पत्रिका 'निर्माण' का संपादन व चित्रांकन। चिट्ठा- संवादघर www.samwaadghar.blogspot.com पताः 147-ए (जीटीबी ऐंक्लेव के गेट नं 3 के ठीक सामने), पॉकेट-ए, दिलशाद गार्डन, दिल्ली-110095 मोबाइल: 8585913486, 8178044238 ईमेल: sanjay.grover01@gmail.com

Leave a Reply