लघुकथा

दर्शन

“डॉक्टर साहब, आप बहुत ही अच्छे जगह में अपनी क्लिनिक चला रहे हैं।” बुजुर्ग मरीज ने कहा।
“हाँ, सो तो है। वैसे मैं रोज सुबह 7 से 9 बजे तक सिर्फ दो घंटे ही यहाँ बैठकर मरीजों का नि:शुल्क इलाज करता हूँ। सुबह दस से साढ़े पाँच बजे तक शहर के सरकारी अस्पताल में बैठता हूँ।” डॉक्टर ने मरीज का ब्लड प्रेशर चेक करते हुए बताया।
“कब से ये नेक काम कर रहे हैं डॉक्टर साहब ?” मरीज ने यूँ ही पूछ लिया।
“मुझे यहांँ काम करते हुए तीन साल हो गए हैं।” डॉक्टर ने बताया।
“बहुत बढ़िया। तब तो आप हर तीज-त्यौहार में पहाड़ी पर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाते होंगे ?” मरीज ने पूछा।
“हमारी ऐसी कहाँ किस्मत जी। यहांँ क्लिनिक में मेरे पहुंँचने से पहले ही मरीजों की लंबी लाइन लग जाती है। मैं यहांँ देशभर से आए हुए अनगिनत श्रद्धालुओं का इलाज कर उनके आशीर्वाद को ही ईश्वरीय कृपा समझता हूँ।” डॉक्टर ने कहा।
“हाँ, डॉक्टर को ईश्वर का दूसरा रूप यूँ ही नहीं कहा जाता डॉक्टर साहब। भगवान वहाँ ऊपर पहाड़ी बैठकर शायद अपने एक रूप में आपको यहांँ अपने चरणों में बिठाकर रखा है। मेरा आशीर्वाद सदा आपके साथ रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना करता हूंँ कि वे आपकी हर मनोकामना पूरी करें।” कहते हुए वृद्ध मरीज ने उनसे विदा ली।
— डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) 17.) संस्कारों के बीज (लघुकथा संग्रह) अब तक कुल 17 पुस्तकों का प्रकाशन, 80 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : [email protected] डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888