सात
दुनिया का संख्या सात से गजब का नाता,
क्योंकि दुनिया में अजूबों की संख्या सात ही है आता।
विश्व की सम्पूर्ण धरा का खंडन,
सात महाद्वीपों में हुआ विखंडन।
तारों ने भी अजूबा कर दिखाया,
सातऋषि ने भी सप्तऋषि का स्वरूप बनाया।
संगीत की दुनिया में भी है अनूठा संगम,
सात स्वरों ने भी मिलकर बनाया सरगम।
शादीयों के भी सात फेरों के साथ सात वचन आया,
यहाँ भी संख्या सात ने अपना महत्व बताया।
सात अजूबों ने दुनिया में अपना डंका बजाया,
सात समुद्र पार ने भी अपना महत्व दिखाया।
सप्ताह में दिन भी होते हैं सात ,
इंद्रधनुष में रंगों का भी मिलन भी है सात।
भारत में नदियों की भी संख्या है सात,
ये भी है बडे़ संयोग और कमाल की बात।
इस दुनिया में सात हमशक्ल मिलते है,
सात चक्र है दुनिया में जहाँ सम्पूर्ण शरीर मिलते हैं।
जल में भी रसायन में ph का मान सात,
आवर्त सारणी में भी प्राप्त खंड हैं सात।
— मृदुल शरण