कविता
जीवन के हर मोड़ पर चलना आसान नहीं होता,
हर किसी पर विश्वास करना आसान नहीं होता,
जीवन उनका बेकार ही होता,
जहां उनका सम्मान नहीं होता,
जीवन में कभी खुशी धीरे से आती,
कभी दुख के बादल भी साथ लाती,
जीवन में सुख,दुख तो चलते रहते,
जीवन के राह पर सब चलते रहते,
जीवन को अकेलेपन से गुजरना होता,
जीने की राह पर संभलते रहना होता,
कुछ को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना होता,
कर्तव्य पथ पर फिर भी चलना होता,
— पूनम गुप्ता
