मीठा सा दर्द देते हैं
हमें फूलों की सुंदरता में
कांटों का एहसास नहीं होता
जीवन में यह कांटे ही हमें
वह मीठा सा दर्द देते हैं।
इन फूलों की महकती चाहत में
क्यों हम कांटों को भूल जाते हैं
वह तो समय हमें दिखा देता है
सच्चाई का आईना
तभी तो हमें वह कांटे याद आते हैं।
हमें फूलों की सुंदरता में
कांटों का एहसास नहीं होता
साथ हमेशा रहा फूल ओर कांटों का
क्योंकि की वह मीठा होता सा दर्द देते हैं।
— हरिहर सिंह चौहान
