माखन लाला या माखन वाला भी कह सकते है
माखनचोर का टैग हटाने का चलाएगी अभियान,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टैग को बताया गलत, अभियान की तैयारी, गलत नाम हटाने की बारी, श्रीकृष्ण माखनचोर नहीं थे।मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार का मानना है कि भगवान ‘श्रीकृष्ण’ ‘माखन चोर’ नहीं थे|.कंस के प्रति विद्रोह को गलत तरीके से समझ लिया गया और उन्हें माखनचोर नाम से पुकारा जाने लगा।उन्होंने कहा कि ‘भगवान कृष्ण ने कंस का विरोध करने का एक तरीका ढूंढा था और उसे ‘माखनचोर’ का नाम दे दिया गया जो गलत है।चित्त चुराने वाला माखन चोर नहीं हो सकता।ये उनकी शरारत पूर्ण लीलाओं का एक हिस्सा था।जो अपने बाल सखाओं में अपनी गोपियों के घर से माखन सब मिलकर खाते थे।और गोपियों को ये पता था कृष्ण माखन खाने आएंगे।वे राह निहारती थी।माखन हांडी,दही हांडी की जन्माष्टमी पर फोड़ने की प्राचीन काल से चली आ रही है।जिसे प्रसाद और उत्सव के रूप में हमसब मनाते आरहे है।ऐसे में तो सभी हांडी फोड़ने वाले चोर कह लाएंगे क्या?कदापि नही तो भला कृष्ण माखन चोर कैसे हुए।उनके अनेक नाम भी तो है।सुझाव है कि माखनचोर ना कह कर माखन लाला या वाला शब्द का प्रयोग उचित होगा।
— संजय वर्मा “दॄष्टि”
