प्रोफेसर शरद नारायण खरे को मिला अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान
मंडला-शिक्षण को एक पावन कार्य के रूप में पुनर्निर्धारित करें- मूल नारे के साथ आज विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस(5 अक्टूबर) पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विश्व भर में किया गया। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा भी इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में अनेक देशों के 2143 रचनाकारों की सहभागिता रही, जिसमें उत्कृष्ट कविता के आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 260 रचनाकारों को “अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न” सम्मान तथा “अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मित्र सम्मान” से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। इनमें मंडला के शिक्षाविद, साहित्यकार, कवि-लेखक, विचारक, वक्ता प्रो(डा)शरद नारायण खरे प्राचार्य शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय मंडला का नाम वरिष्ठता व विशिष्टता क्रम में शामिल हैं।
