बाल पहेलियाँ
1 हरा रंग, मैं लगूँ हथेली।
डाली पर झूमूँ अलबेली।
अपना भोजन स्वयं पकाती।
हवा साथ मैं नृत्य दिखाती।
2 गड़े हुए धरती में पाँव।
सभी को देता ठण्डी छाँव।
मुझ पर लगते फल और फूल।
मुझे काटना बड़ी है भूल।
3 कौन-सी गैस पेड़ लेते हैं,
नित्य बनाते जिससे भोजन।
सबको प्राणवायु देते हैं,
करते पूर्ण प्रकृति आयोजन ।
4 गैसों का मिश्रण होती है,
कभी न पड़ती हमें दिखायी।
ठण्डी कभी है, कभी गर्म है,
बात नहीं है हवा हवाई।
5 गाकर हमें लुभाने वाला।
कुहू – कुहू – कू गाने वाला।
काले कौवे – जैसा होता।
बोलो, कौन – सा पक्षी होता?
6 दिखे चाल में मेरी शान।
लंबी नाक, बड़े हैं कान।
जंगल है मेरा आवास।
ज्यादा भोजन करूँ तलाश।
उत्तर – 1 पत्तियाँ 2 पेड़ 3 कार्बन डाई आक्साइड 4 हवा 5 नर कोयल 6 हाथी
— गौरीशंकर वैश्य विनम्र
