सामाजिक

सच्चे और निस्वार्थ रिश्ते, आज के दौर की सबसे बड़ी पूंजी

जीवन के इस कठिन और तेज़ रफ़्तार दौर में जहाँ हर इंसान अपनी ही दुनिया, अपने स्वार्थ और व्यस्तता के इर्द-गिर्द घूमता दिखाई देता है, वहाँ कई बुनियादी मानवीय मूल्य पीछे छूटते जा रहे हैं। आज की इस स्वार्थी दुनिया में रिश्तों की नींव अक्सर लेन-देन और अपने फ़ायदे पर रखी जाने लगी है। ऐसे माहौल में सच्चे, निष्ठावान और निस्वार्थ रिश्ते किसी अनमोल मोती या उपहार से कम नहीं हैं।
निस्वार्थ रिश्तों का महत्व,
किसी भी इंसान की असली दौलत उसके बैंक खाते या संपत्ति नहीं, बल्कि उसके वे वफ़ादार रिश्ते होते हैं जो ख़ुशी में मुस्कुराते हैं और दुख में ढांढस बंधाते हैं। एक सच्चा रिश्ता वह है जो किसी शर्त, पृष्ठभूमि या आर्थिक लाभ का मोहताज न हो। जो इंसान बिना किसी मतलब के आपका सम्मान करे, आपकी उपस्थिति की सराहना करे और बिना कहे आपकी तकलीफ़ को समझ ले, वही आपकी वास्तविक पूंजी है।
मुश्किल घड़ी में परीक्षा
रिश्तों की सच्ची पहचान हमेशा मुश्किल और परीक्षा के समय ही होती है। जब जीवन में संकट आता है, सफ़लताएं मुंह मोड़ लेती हैं और अपने भी अजनबी लगने लगते हैं, तब जो कुछ हाथ आपका सहारा बनते हैं, वही जीवन के असल स्तंभ होते हैं। कठिन समय में साथ निभाने वाले लोग इंसान को निराशा के अंधेरे से निकालकर नई उम्मीद और हौसला देते हैं।
रिश्तों की हिफाजत और समझदारी,
आज के इस ख़ुदग़र्ज़ दौर में दिल से चाहने वाले लोग बहुत कम मिलते हैं। यही वजह है कि ऐसे रिश्तों की क़द्र करना, उनमें आने वाली दूरियों को समय रहते दूर करना और उन्हें संभालकर रखना ही असली बुद्धिमानी है। रिश्तों में अहंकार, ग़लतफ़हमियां और उपेक्षा दूरियों की वजह बनती हैं, जबकि विनम्रता, सहनशीलता और अपनापन रिश्तों को लंबे समय तक जीवंत रखते हैं।
जीवन संक्षिप्त है और यह सफर अकेले तय करना मुमकिन नहीं है। इसलिए अपने आसपास मौजूद उन निष्कपट और निस्वार्थ रिश्तों को पहचानिए जो आपसे किसी भी प्रकार की अपेक्षा रखे बिना जुड़े हैं। उनकी क़द्र कीजिए, उन्हें समय दीजिए और इन रिश्तों को सुरक्षित रखिए, क्योंकि यही वे पूंजी हैं जो इंसान को जीवन के कठिन रास्तों पर कभी अकेला नहीं छोड़ती।

— डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह सहज़

डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह

पिता का नाम: अशफ़ाक़ अहमद शाह जन्मतिथि: 24 जून जन्मस्थान: ग्राम बलड़ी, तहसील हरसूद, जिला खंडवा, मध्य प्रदेश कर्मभूमि: हरदा, मध्य प्रदेश स्थायी पता: मगरधा, जिला हरदा, पिन 461335 संपर्क: मोबाइल: 9993901625 ईमेल: dr.m.a.shaholo2@gmail.com शैक्षिक योग्यता एवं व्यवसाय शिक्षा,B.N.Y.S.बैचलर ऑफ़ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस. बी.कॉम, एम.कॉम बी.एड. फार्मासिस्ट आयुर्वेद रत्न, सी.सी.एच. व्यवसाय: फार्मासिस्ट, भाषाई दक्षता एवं रुचियाँ भाषाएँ, हिंदी, उर्दू, अंग्रेज़ी रुचियाँ, गीत, ग़ज़ल एवं सामयिक लेखन अध्ययन एवं ज्ञानार्जन साहित्यिक परिवेश में रहना वालिद (पिता) से प्रेरित होकर ग़ज़ल लेखन पूर्व पद एवं सामाजिक योगदान, पूर्व प्राचार्य, ज्ञानदीप हाई स्कूल, मगरधा पूर्व प्रधान पाठक, उर्दू माध्यमिक शाला, बलड़ी ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, बलड़ी कम्युनिटी हेल्थ वर्कर, मगरधा साहित्यिक यात्रा लेखन का अनुभव: 30 वर्षों से निरंतर लेखन प्रकाशित रचनाएँ: 2000+ कविताएँ, ग़ज़लें, सामयिक लेख प्रकाशन, निरन्तर, द ग्राम टू डे, दी वूमंस एक्सप्रेस, एजुकेशनल समाचार पत्र (पटना), संस्कार धनी (जबलपुर),जबलपुर दर्पण, सुबह प्रकाश , दैनिक दोपहर,संस्कार न्यूज,नई रोशनी समाचार पत्र,परिवहन विशेष,समाचार पत्र, घटती घटना समाचार पत्र,कोल फील्ड मिरर (पश्चिम बंगाल), अनोख तीर (हरदा), दक्सिन समाचार पत्र, नगसर संवाद, नगर कथा साप्ताहिक (इटारसी) दैनिक भास्कर, नवदुनिया, चौथा संसार, दैनिक जागरण, मंथन (बुरहानपुर), कोरकू देशम (टिमरनी) में स्थायी कॉलम अन्य कई पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर रचनाएँ प्रकाशित प्रकाशित पुस्तकें एवं साझा संग्रह साझा संग्रह (प्रमुख), मधुमालती, कोविड, काव्य ज्योति, जहाँ न पहुँचे रवि, दोहा ज्योति, गुलसितां, 21वीं सदी के 11 कवि, काव्य दर्पण, जहाँ न पहुँचे कवि (रवीना प्रकाशन) उर्विल, स्वर्णाभ, अमल तास, गुलमोहर, मेरी क़लम से, मेरी अनुभूति, मेरी अभिव्यक्ति, बेटियां, कोहिनूर, कविता बोलती है, हिंदी हैं हम, क़लम का कमाल, शब्द मेरे, तिरंगा ऊंचा रहे हमारा (मधुशाला प्रकाशन) अल्फ़ाज़ शब्दों का पिटारा, तहरीरें कुछ सुलझी कुछ न अनसुलझी (जील इन फिक्स पब्लिकेशन) व्यक्तिगत ग़ज़ल संग्रह: तुम भुलाये क्यों नहीं जाते तेरी नाराज़गी और मेरी ग़ज़लें तेरा इंतज़ार आज भी है (नवीनतम) पाँच नए ग़ज़ल संग्रह प्रकाशनाधीन सम्मान एवं पुरस्कार साहित्यिक योगदान के लिए अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त पाठकों का स्नेह, साहित्यिक मंचों से मान्यता मुश्ताक़ अहमद शाह जी का साहित्यिक और सामाजिक योगदान न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे हिंदी-उर्दू साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है। आपकी लेखनी ने समाज को संवेदनशीलता, प्रेम और मानवीय मूल्यों से जोड़ा है। आपके द्वारा रचित ग़ज़लें और कविताएँ आज भी पाठकों के मन को छूती हैं और साहित्य को नई दिशा देती हैं।

Leave a Reply