कविता – मेहनत से मत भागो
मेहनत से मत भागो
जीवन को एक यात्रा मानकर
हर कदम हौंसला रखना
टूटना नहीं तुम
खड़े रहना है
हर हालातों में
लड़खड़ाना नहीं
एक मजबूत इरादों के साथ
अपनी बांहें ही थामें रहना
ये तुम्हारी बांह
तुम्हें नई उड़ान देगी
तब तुम
एक नया क्षितिज बनाओगे
तब दुनिया
तुम्हारी मेहनत के सामने
नतमस्तक हो जायेगी
— जयचन्द प्रजापति ‘जय’
