कविता

कविता

खूबसूरत दुनिया, पत्थर दिल
घनघोर बारिश, शांत मन
स्थिर धरा, मन चंचल
कलियों की खुशबू, मन उदास
प्रकृति के खूबसूरत रंग, जिंदगी बेरंग
वायु की लहर, आत्मा पर कहर
सदियों का प्रयत्न, मूल्यवान रत्न
सूर्य की रोशनी, धरा हरी
गुंजन करते पक्षी, जिंदगी का सुकून
रात की चांदनी, सपनों का आगमन…

— गंगा मांझी

गंगा मांझी

ग्वालियर, मध्य प्रदेश

Leave a Reply