गीतिका/ग़ज़ल

“किसकी छबी है ये”

“गज़ल”

किसने इसे फेंका यहाँ, रद्दी समझ कर के
हाथों से उठा अपने, पड़ी किसकी छबी है ये
यहाँ तो ढ़ेर कचरे का, इसे भी ला यहीं डाला
महज कूड़ा समझ बैठा, बता किसकी छबी है ये॥
जरा सी जान बाकी है, सलवटें खोलकर देखों
जमाने को दिखा देखों, गिरी किसकी छबी है ये॥
इसे किसने उड़ेला है, कोई सुराग तो होगा
हटा परदा दिखा मुखड़ा, खता किसकी छबी है ये॥
डर उस समय जाते तो, ये तस्वीर न होती
गुनाहों से तनिक पुछो, भला किसकी छबी है ये॥
चूप्पी साधे बैठा है, लगता जिश्म वह बहरा
किलकारी अनसुनी करदी, डरी किसकी छबी है ये॥
मन कचरा तन कचरा, कचरे पर सुला देते
ओढ़ते पाप का कचरा, घिरी किसकी छबी है ये॥
जन्नत के दिवानों देख लो, इस जहन्नुम को
मुखड़ा चाँद जैसा ले, बुझी किसकी छबी है ये॥

महातम मिश्र, गौतम गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ