कविता

इंसानों में ही भगवान् होते हैं !!

फूलों से संसार सजता है

संसार विचारों से महकता है

विचारों से इंसान संवरते  हैं

इसानों से परिवार रौशन होते हैं

परिवार से रिश्ते बेहतर होते हैं

रिश्तों से प्यार पनपता है

प्यार में विश्वास होता है

विश्वास से जहान रचता है

जहान में इंसान बसते हैं

इंसानों में ही भगवान् होते हैं

इंसानों में ही भगवान् होते हैं ……..

के.एम. भाई

सामाजिक कार्यकर्त्ता सामाजिक मुद्दों पर व्यंग्यात्मक लेखन कई शीर्ष पत्रिकाओं में रचनाये प्रकाशित ( शुक्रवार, लमही, स्वतंत्र समाचार, दस्तक, न्यायिक आदि }| कानपुर, उत्तर प्रदेश सं. - 8756011826