हाइकु/सेदोका

हाइकू

​डूबता सूर्य
स्वागत करे चाँद
आ जा तू वर्ष
————–
​पकी फसलें
रच दे इतिहास
यादों के दिन.
​—————–
​वर्ष ही लाया
खुशियों का तराना
राग पुराना.
​—————
​ठण्ड की भेंट
नए वर्ष का कोट
पहने सभी.
​—————
​नई सौंगाते
बाँटता चला गया
नया था वर्ष.
​—————-
​क्षण ने बोई
दिन की जो फसलें
वर्ष ने काटी.
​————–
​क्षण की आंधी
निगल गई वर्ष
यादों के साथ.
————-​
​नहाए दिन
बनठन के लाएं
नया ये वर्ष.
​—————-
​वर्ष के पृष्ठ
लिखेगा इतिहास
यादों का पेन.
—————
बूढ़ा गया है
सोलह का यौवन
आ जा सत्रह.
————
यादों के बीज
समय की भूमि पे
रचे साहित्य.
—————
सूरज बोता
बारह-माह बीज
काटता दिन.
————-
आओ | लिख दो
मन की अभिलाषा
बोले ये वर्ष.
————–
हाथों से रेत
फिसल गए दिन
यादों के बिन.
————
ख्वाबों की रात
वर्ष के 12 हाथ
रचते दिन.
—————-

*ओमप्रकाश क्षत्रिय "प्रकाश"

नाम- ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ जन्म- 26 जनवरी’ 1965 पेशा- सहायक शिक्षक शौक- अध्ययन, अध्यापन एवं लेखन लेखनविधा- मुख्यतः लेख, बालकहानी एवं कविता के साथ-साथ लघुकथाएं. शिक्षा-बीए ( तीन बार), एमए (हिन्दी, अर्थशास्त्र, राजनीति, समाजशास्त्र, इतिहास) पत्रकारिता, लेखरचना, कहानीकला, कंप्युटर आदि में डिप्लोमा. समावेशित शिक्षा पाठ्यक्रम में 74 प्रतिशत अंक के साथ अपने बैच में प्रथम. रचना प्रकाशन- सरिता, मुक्ता, चंपक, नंदन, बालभारती, गृहशोभा, मेरी सहेली, गृहलक्ष्मी, जाह्नवी, नईदुनिया, राजस्थान पत्रिका, चैथासंसार, शुभतारिका सहित अनेक पत्रपत्रिकाआंे में रचनाएं प्रकाशित. विशेष लेखन- चंपक में बालकहानी व सरससलिस सहित अन्य पत्रिकाओं में सेक्स लेख. प्रकाशन- लेखकोपयोगी सूत्र एवं 100 पत्रपत्रिकाओं का द्वितीय संस्करण प्रकाशनाधीन, लघुत्तम संग्रह, दादाजी औ’ दादाजी, प्रकाशन का सुगम मार्गः फीचर सेवा आदि का लेखन. पुरस्कार- साहित्यिक मधुशाला द्वारा हाइकु, हाइगा व बालकविता में प्रथम (प्रमाणपत्र प्राप्त). मराठी में अनुदित और प्रकाशित पुस्तकें-१- कुंए को बुखार २-आसमानी आफत ३-कांव-कांव का भूत ४- कौन सा रंग अच्छा है ? संपर्क- पोस्ट आॅफिॅस के पास, रतनगढ़, जिला-नीमच (मप्र) संपर्कसूत्र- 09424079675 ई-मेल opkshatriya@gmail.com