समाचार

कादम्बिनी क्लब गुरुग्राम की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कादम्बिनी क्लब गुरुग्राम के तत्वावधान में  विचार गोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें क्लब की गतिविधयों पर चर्चा की गई। गोष्ठी का शुभारम्भ माँ शारदे की वन्दना  जानी-मानी दिल्ली से पधारी कवयित्री सुषमा भंडारी द्वारा  करके किया गया ।तत्पश्चात् क्लब की गत वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ साहित्यकार सत्यपाल गिल,श्री हरेन्द्र यादव व श्री जगदीश सिंह महलावत जी द्वारा “समाज को नई दिशा देने में साहित्यकारों की विशेष भूमिका” विषय पर अपने-अपने विचार रखे गए। साहित्यकार श्री श्याम स्नेही शास्त्री जी ने गोष्ठी की अध्यक्षता की।
श्रीमती कृष्णलता यादव जी द्वारा दोहे सुनाए गए।गीतकार हरेन्द्र यादव जी ने अपने स्वरचित गीतो द्वारा श्रोताओंं को मंत्रमुग्ध किया।
प्रादेशिक हिन्दी साहित्य सम्मेलन गुरुग्राम के अध्यक्ष श्री शशांक मोहन जी ने अपने वक्तव्य द्वारा ‘वर्तमान समय में हिन्दी भाषा की स्थिति’ पर अपने विचार रखे।आमन्त्रित कवि सत्यपाल गिल ने वीर रस की कविता एवं हिन्दी मेरी मातृभाषा पर काव्य पाठ किया।क्लब के सभी सदस्यों ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया।
ममता सिंह अमृत,किरण मल्होत्रा,श्री गुरबख्श रामू मल्होत्रा,महेन्द्र सिंह यादव,सरदार सिंह,शशांक मोहन व सुषमा भंडारी ने काव्य पाठ किया।क्लब संचालिका सुरेखा शर्मा ने  गोष्ठी में आए हुए सभी साहित्यकार सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समापन पर शशांक मोहन जी ने  आभार  ज्ञापन किया।
सुरेखा शर्मा (क्लब संचालिका)
गुरुग्राम