गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल : इंसान और इंसानियत

इंसान इंसानियत को भुल जाता है क्यो
छोटा होकर ये खुद बड़ा बताता है क्यो !!

ख़ुद अपने जिन्दगी मे भटका हुआ पड़ा
फिर दुसरो को ये रास्ता दिखाता है क्यो !!

इनके दिलो मे पलते है मतलब के सबब
फिर खुद ही बड़ा शरीफ़ जताता है क्यो !!

तु गै़रो से भी बद्तर है हम सभी के लिये
मेरे सामने यूँ मेरे ही कशीदे गाता है क्यो !!

यूँ कहता है मै सबका भला करता रहा हूँ
अगर जो किया तो यूँ फिर बताता है क्यो !!

खैरात नही चाहिये कहता फिरता है फिर
तोड़के सबके सपने अपने सजाता है क्यो !!

अब भी समय है जैसे हो वैसा दिखा करो
अपने चेहरे पर इतने चेहरे लगाता है क्यो !!

बेख़बर देहलवी

बेख़बर देहलवी

नाम-विनोद कुमार गुप्ता साहित्यिक नाम- बेख़बर देहलवी लेखन-गीत,गजल,कविता और सामाजिक लेख विधा-श्रंगार, वियोग, ओज उपलब्धि-गगन स्वर हिन्दी सम्मान 2014 हीयूमिनिटी अचीवर्स अवार्ड 2016 पूरे भारत मे लगभग 500 कविताओं और लेख का प्रकाशन