कविता

“मकरंद छंद”

नयन सुखारे, वचन विचारे

बुधि सुधि सब सुख, हरि चित लाए।

लय बिन रागा, विचलित कागा

चरन कमल प्रभु, रिधि सिधि छाए।।

विनय विशाला, नयन रसाला

अधरन मृदु रस, मन मन भाए।

पुलक शरीरा, रमत फकीरा

बिहरत जँह तँह, हरि गुन गाए।।

महातम मिश्र, गौतम गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ