बाल कविता

बाल कविता : मत भूलो बापू को

मत भूलो तुम उस बापू को,

महात्मा गांधीजी नाम था।

सत्य-अहिंसा ही धर्म उनका,

देश की आजादी काम था।

 

गुजरात के पोरबंदर में,

गांधी बापू का जन्म हुआ।

धन्य हुई भारत की धरती,

उस रब का हम पर करम हुआ।

 

बंदूक न तलवार उठाई,

पर फिरंगियों को भगा दिया।

देश हमारा आजाद हुआ,

फिरंगी हुकूमत हटा दिया।

 

एक अभागे नाथूराम ने,

बापूजी पर तो सितम किया।

गोली मारी बापूजी को,

हाय! क्यों उसने जुल्म किया?

मेराज रज़ा

जन्म तिथि-06.03.1988 शिक्षा-डी.एल.एड, स्नातक (राजनीति शास्त्र) संप्रति-अध्यापन के क्षेत्र में कार्यरत (प्राथमिक विद्यालय में) लेखन-साहित्य जगत में नव प्रवेश। मुख्य रूप से बाल कविता लेखन प्रकाशन - पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित पता- ग्राम+पोस्ट-बाजिदपुर, थाना-विद्यापतिनगर, जिला- समस्तीपुर, राज्य-बिहार, पिन कोड - 84 85 0 3 संपर्क सूत्र- ईमेल- merajraja.bazidpur@gmail.com मोबाइल नंबर- 9113731588, 9546421203