समाचार

समाचार

पुरोहित राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2017 से सम्मानित
*************************
राजस्थान के झालावाड़ जिले के ख्यातिनाम कवि, साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को राजकुमार जैन राजन फाउंडेशन एवम साहित्य समीर दस्तक मासिक भोपाल द्वारा आयोजित 12-13 वां राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2017 से अलंकृत किया गया।
पुरोहित को यह सम्मान डॉक्टर विमला भंडारी देश की ख्यातिनाम साहित्यकार, राजकुमार जैन राजन,कीर्ति श्रीवास्तव, डॉ. कुंजन आचार्य,विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग,सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर,डॉ. जयप्रकाश पंड्या ज्योतिपुंज,सेवानिवृत केंद्र निदेशक आकाशवाणी उदयपुर,ओमप्रकाश आमेरिया,जीवन बीमा निगम विकास अधिकारी, के कर कमलों से प्रदान किया गया।
पुरोहित को यह सम्मान उनकी कृति अभिलाषा कहानी संग्रह हेतु प्रदान किया गया। पुरोहित ने अपनी कहानियों में पर्यावरण संरक्षण,जीवदया,अहिंसा,शाकाहार, सामाजिक बुराइयों को दहेज प्रथा,रिश्वत,भ्रष्टाचार को रोकने हेतु समाज मे अलख जगाने का काम किया है।
पुरोहित को हिंदी सेवा एवम उत्कृष्ट साहित्य सृजन हेतु ये सम्मान प्रदान किया गया।

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com