कविता

“पिरामिड”

ये

मौन

विरोध

द्वंद क्रोध

प्रत्यारोपन

आत्म विलोपन

मैल पे उबटन॥-1

क्या

इच्छा

अर्पण

प्रतीकार

प्रतिद्वंदिता

मन आतुरता

लाये निखालिसता॥-2

महातम मिश्र, गौतम गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ