समाचार

पुरोहित “साहित्य अभ्युदय सम्मान” से होंगे सम्मानित

भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली द्वारा 27 मई को इंदौर में आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में भवानीमंडी के कवि एवम साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित”को “साहित्य अभ्युदय सम्मान” से संम्मानित किया जाएगा। पुरोहित ने बताया कि उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट साहित्य सृजन हेतु संम्मानित किया जाएगा। साहित्य संगम संस्थान के अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने उन्हें चयन की सूचना दी।
पुरोहित की आशीर्वाद,अभिलाषा,काव्यधारा कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी है । साथ ही राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में वे सतत लेखन करते हैं । पुरोहित ने राष्ट्र भर की दर्जनों साहित्यिक संस्थाओं द्वारा संम्मानित एवम अलंकृत है। अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में शिरकत करते आए हैं। समाज सेवा व नशा मुक्ति, शाकाहार, जीवदया के क्षेत्र मे भी सक्रिय हैं। पुरोहित के चयन होने पर उन्हें बधाईयां मिल रही है।

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com