समाचार

महिला सशक्तिकरण के लिए डॉ सुलक्षणा को भारतीय गौरव अवार्ड से नवाजा गया

रोहतक (न्यूज़)। बहलम्बा गाँव की बेटी और अजायब गाँव की बहू नरेंद्र मोदी विचार मंच की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष एवं विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ सुलक्षणा अहलावत को महिला सशक्तिकरण के लिए फरीदाबाद में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच और देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में भारतीय गौरव अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें सुनीता दुग्गल, निदेशक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, हरियाणा सरकार, चित्रलेखा शर्मा, निदेशक, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, सुरेश शर्मा, संस्थापक, जयहिंद मंच और अम्बिका शर्मा, अध्यक्ष देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें महिला सशक्तिकरण के लिए दिया गया।

डॉ सुलक्षणा महिला उत्थान के लिए प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी बेटी विलक्षणा के नाम पर विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति बनाई है जिसके माध्यम से वो लगातार समाजहित के कार्य और महिला उत्थान के कार्य कर रही हैं। अब तक उन्हें तीन दर्जन से ज्यादा बार अलग अलग संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। 03 जून को ही उन्होंने ब्राह्मणवास गांव में विलक्षणा सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया है जहाँ पर लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुफ्त में सिलाई मशीन का प्रशिक्षण दिया जाता है। डॉ सुलक्षणा बेटियों की शिक्षा के लिए भी प्रयासरत हैं। बेटियों की शिक्षा के लिए अपनी कलम के माध्यम से निरंतर आवाज उठाती रही हैं। डॉ सुलक्षणा को भारतीय गौरव अवार्ड मिलने पर सरपंच समुंदर सिंह, राजबाला, बृजमोहन सिंगला, अमित सिंह, रामदिया शर्मा, नन्दकिशोर, राहुल अहलावत, विकास शर्मा, राकेश अहलावत ने बधाई दी।