समाचार

इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती द्वारा काव्य संध्या


नई दिल्ली 3 जनवरी (शम्भू पंवार) इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती पंजी.दिल्ली के तत्वावधान में माटिया विला दिलशाद गार्डन में काव्य संध्या का आयोजन किया गया।
संस्था प्रांत मंत्री डॉ पूनम माटिया ने अतिथियों का स्वागत किया ।काव्य गोष्ठी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ आदेश त्यागी की अध्यक्षता में हुवी।काव्य गोष्ठी में डॉक्टर ओम प्रकाश प्रजापति, मनोज शर्मा, जी पी शर्मा, श्रीमती सरिता गुप्ता, श्रीमती सरोज शर्मा दिल्ली, विनोद यादव गाजियाबाद, श्रीमती सुक्षम लता ,राजेन्द्र महाजन नोएडा, श्रीमती सुशीला श्रीवास्तव दिल्ली रामाकांत पूनम, श्रीमती अंशु जैन, अशोक प्रजापति दिल्ली ने काव्य पाठ किया।बेहतरीन संचालन कवयित्री श्रीमती सरिता गुप्ता ने किया।
देर रात तक चली काव्य संध्या में लजीज भोजन का स्वाद भी सभी ने लिया।
अंत मे नरेश माटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।